क्लोई फेरी को पूर्व प्रेमी ने कहा, ‘बिल्कुल पागल’

लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रियेलिटी टीवी शख्सियत क्लोई फेरी के पूर्व प्रेमी सैम स्कॉट ने उन्हें बिल्कुल पागल करार दिया है।

‘जियोर्डी शोर’ की कलाकार का टीवी शो ‘एक्स ऑन द बीच’ पर अपने दो पूर्व प्रेमियों से आमना-सामना होगा।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, स्कॉट ने एमटीवी ऑनलाइन को बताया, “क्लोई फेरी मेरी पूर्व प्रेमिका है। वह बिल्कुल पागल है। उसके साथ संबंध के पूरे छह महीनों के दौरान हमारे रिश्ते में उतार-चढ़ाव होते रहे।”

स्कॉट ने खुलासा किया है कि फेरी के साथ अपने रिश्ते के दौरान उसे सबसे मुश्किल यह लगा कि वह मार्टी मैक्कैना के साथ रहती थीं, जिनके साथ ‘जियोर्डी शोर’ के दौरान उनका (फेरी का) नाम जुड़ा था।

स्कॉट ने फेरी के साथ संबंध टूटने को लेकर कहा, “उसके साथ रहना बेहद मुश्किल था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493