कबड्डी से जुड़ना सम्मान की बात : कमल हासन

चेन्नई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में तमिल थलैवाज टीम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किए गए अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने कहा कि पूर्वजों द्वारा विकसित खेल से जुड़ना सम्मान की बात है।

टूनार्मेट हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू होगा।

तमिल थलैवाज का स्वामित्व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और व्यापारी एन.प्रसाद के पास है।

हासन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “मैं कबड्डी खेल से जुड़ने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसे हजारों साल पहले हमारे पूर्वजों ने विकसित किया। मैं खुश हूं कि टीम के मालिकों ने मुझे चुना।”

बयान के मुताबिक, हासन का टीम से जुड़ना इसके सदस्यों के लिए बड़ी प्रेरणा होगी।

हासन इन दिनों ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण के साथ व्यस्त हैं। वह जल्द ही बहुभाषी आगामी कॉमेडी ‘शबाश नायडू’ पर काम शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493