माल्या के खिलाफ आरोप-पत्र जमा करने ईडी की टीम लंदन में

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। प्र्वतन निदेशालय (ईडी) की एक टीम भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ आरोप-पत्र जमा करने के लिए लंदन में है। यह कदम माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर उठाया गया है।

ईडी का यह कदम माल्या के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। भगोड़े विजय माल्या पर बैंकों का 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि एक कानूनी सलाहकार सहित दो सदस्यीय ईडी टीम सोमवार को दो दिवसीय लंदन दौरे के लिए रवाना हुई और इसके गुरुवार को लौटने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि ईडी टीम लंदन में विजय माल्या के खिलाफ क्राउन प्रोसीक्यूशन कार्यालय के समक्ष 5,500 पृष्ठ के आरोप-पत्र व कुछ अन्य दस्तावेज जमा करने के लिए पहुंच गई है। क्राउन प्रोसीक्यूशन कार्यालय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले को लड़ रहा है।

उन्होंेने कहा कि संयुक्त निदेशक स्तर के ईडी अधिकारी के साथ कानूनी सलाहकार लंदन में ब्रिटिश मध्यस्थों से निपटने में एजेंसी को कानूनी कदम में सहायता करेंगे।

ईडी अधिकारी ने कहा कि आरोप पत्र में इस बात का विवरण है कि कैसे माल्या ने आईडीबीआई बैंक से प्राप्त 900 करोड़ रुपये कर्ज की राशि को भारत के अपने समूह की कंपनियों और कई दूसरे देशों में फर्जी कंपनियों के माध्यम से इस्तेमाल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493