उप्र : मासूम की हत्या कर पिता ने फांसी लगाई

जानकारी के अनुसार, तरबगंज थाना क्षेत्र के कड़रहनपुरवा निवासी सोमनाथ अपनी पत्नी और बच्चे सुमित के साथ शनिवार को ससुराल आया था। बताते हैं कि मंगलवार को वापस चलने की बात को लेकर सोमनाथ का पत्नी से झगड़ा हो गया था। उस वक्त परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया। लेकिन मंगलवार देर रात सोमनाथ ने पहले अपने मासूम बच्चे सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर घर के सामने लगे एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से एक पत्र मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया। वहीं मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना के बारे में तरबगंज सीओ ब्रह्म सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493