रोम, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फारवर्ड एंटोनियो कासानो ने स्पष्ट किया है कि वह सेरी-ए लीग क्लब वेरोना में शामिल होने से कुछ घंटों पहले संन्यास लेने को तैयार थे।
उल्लेखनीय है कि कासानो आठ दिन पहले वेरोना में शामिल हुए थे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी को अब लगता है कि संन्यास लेना उनकी बहुत बड़ी गलती होती।
इटली के 35 वर्षीय खिलाड़ी कासानो ने कहा कि उन्होंने वेरोना क्लब के कोच फाबियो पेचिया को कहा था कि वह संन्यास ले रहे हैं। हालांकि, क्लब के खेल निदेशक फाबियो फुस्को और अध्यक्ष मॉरिजियो सेटी ने उन्हें इस फैसले को बदलने के लिए कहा था।
इटली के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी से चर्चा किए संन्यास का फैसला किया था और यह उनके लिए बड़ी गलती साबित हो सकती थी।
dharmpath.com dharmpath