उप्र : प्रधानी की रंजिश को लेकर 2 पक्षों में फायरिंग, 2 की मौत

पुलिस ने बताया, “बुधवार दोपहर थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहोना कोटरा निवासी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह (44) ग्राम हरदोई स्थित आर्यावर्त बैंक में पैसा निकालने गए थे। बैंक के बाहर ग्राम बहोना कोटरा निवासी सतवीर (45) मौजूद था, जिसकी देवेंद्र सिंह से प्रधानी को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है।”

पुलिस ने कहा कि मौके पर दोनों पक्ष भिड़ गए और दोनों पक्षों से फायरिंग की गई, जिसमें सतवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल देवेंद्र सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक जसवीर के तीन भाईयों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना पालीमुकीमपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493