बिहार में आंशिक बदली

पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापामन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापामन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27़.1 डिग्री, भागलपुर का 25.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, भागलपुर का 34.5 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री और गया का 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 4़ 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493