आत्मविश्वास के साथ लड़ी राष्ट्रपति चुनाव : मीरा कुमार

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार रहीं मीरा कुमार ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने आत्मविश्वास के साथ देश के 14 वें राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा।

मीरा ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने यह चुनाव आस्था, विश्वास और आत्मविश्वास के साथ लड़ा। मैं अंतरात्मा की आवाज में भी यकीन रखती हूं।”

वह 17 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद में शुरू होने के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब दे रही थीं।

अंतिम परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है, जिसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उत्तराधिकारी की घोषणा होगी। मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493