नई दिल्ली , 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर शोक जताया।
शिमला जिले में हुई इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मेरी संवेदना उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। आशा है कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे।”
दुर्घटना शिमला से करीब 140 किलोमीटर दूर रामपुर में खनेरी के पास हुई। बस में 35 यात्री सवार थे और यह किन्नौर जिले में रेकोंग पेओ कस्बे से सोलन जिले के नौनी कस्बे की ओर जा रही थी। इसी बीच यह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।
dharmpath.com dharmpath