चीन सीमा पर यथास्थिति बदलने के प्रयास में : भारत

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को चीन पर भूटान से लगी सीमा पर यथास्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश करने का आरोप लगाया। भारत ने कहा कि इससे भारतीय और चीनी सेना के बीच गतिरोध बढ़ा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में कहा कि चीन कह रहा है कि भारत को बातचीत शुरू करने के लिए डोकलाम से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए, जबकि ‘हम कह रहे हैं कि यदि संवाद होना है तो दोनों को अपने सैनिकों को हटाना चाहिए।’

उन्होंने कहा, “चीन की कार्रवाई हमारी सुरक्षा को चुनौती है। विदेश मंत्री की यह व्यापक टिप्पणी एक महीने से चल रहे चीन-भारत सीमा पर जारी गतिरोध पर आई है।”

सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत कुछ भी अनुचित नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा, “विदेशी देश हमारे साथ है। उनका मानना है कि चीन भूटान जैसे एक छोटे देश के साथ आक्रामक हो रहा है। भूटान ने विरोध किया है। उसने इस पर लिखित विरोध भी किया है। सभी देश मानते हैं कि भारत अपनी जगह सही है और कानून हमारे साथ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493