झारखंड : एक और किसान ने की आत्महत्या

रांची, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा शासित राज्यों में किसान आत्महत्या का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले रांची जिले में आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को झारखंड सरकार ने गुरुवार को बतौर मुआवजा दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

राज्य सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “झारखंड के मुख्यमंत्री ने किसान की आत्महत्या पर दुख प्रकट किया और पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने की घोषणा की।”

बताया गया, “मुख्यमंत्री ने जिला के कृषि अधिकारियों को पंचायतों और ग्रामीण लोगों से प्रतिक्रिया लेने के निर्देश दिए हैं।”

बुधवार को चानो निवासी 25 वर्षीय संजय मुंडा ने छत में लगे पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली थी। चानो रांची से लगभग 25 किलोमीटर दूर है।

ग्रामीणों के अनुसार, 20 वर्षीय किसान फसल में नुकसान होने के चलते तनाव में था। उसका पिता शारीरिक रूप से अक्षम है और पिछले साल उसका बड़ा भाई राज्य के बाहर मजदूरी करने के लिए गांव छोड़कर चला गया।

झारखंड में पिछले दो महीनों में किसान की आत्महत्या का यह छठा मामला है। मध्यप्रदेश में डेढ़ महीने में 54 और छत्तीसगढ़ में 15 दिनों में 12 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493