उप्र विधानसभा : बजट भाषण से नाराज विपक्ष ने पूरे सत्र का बहिष्कार किया

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा, “विपक्ष का अपमान हो रहा है। हमें धमकाया जा रहा है। लगता है प्रदेश सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालना चाहती है। पूरे खानदान को जेल में डालने की बात हो रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। सत्ता पक्ष जितनी टोकाटोकी कर रहा है यह संसदीय परंपरा नहीं है।”

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी सदन का स्थगन नहीं चाहा है, लेकिन अब विपक्ष अपमानित होने के लिए सदन में नहीं बैठेगा।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के बोलने के बाद बसपा नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस नेता अजय कुमार उर्फ लल्लू ने भी नेता प्रतिपक्ष के मत से अपने को संबद्ध किया।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि विपक्ष सदन में बैठे और उनकी बात सुने, लेकिन उनकी बात अनसुनी करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस के सभी सदस्य सदन से बाहर चले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493