दिल्ली कैबिनेट में मामूली फेरबदल, सिसोदिया को मिला पर्यटन मंत्रालय

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली मंत्रिपरिषद में गुरुवार को मामूली फेरबदल हुआ है और उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को पर्यटन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

सिसोदिया को यह सौगात समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से मिली, उन्हें सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने कहा, “सिसोदिया को पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, क्योंकि दिल्ली सरकार का ध्यान अब मुख्य तौर पर पर्यटन पर है।”

अब तक सिसोदिया राजस्व विभाग का कार्यभार संभालते थे, लेकिन इसकी जिम्मेदारी अब कैलाश गहलोत को सौंपी गई है।

कैलाश गहलोत इससे पहले, कानून एवं परिवहन का कार्यभार संभालते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493