उप्र : कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत : केशव मौर्य

मौर्य ने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, प्रदेश की जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। कोविंद की विजय अंत्योदय की जीत है, दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की जीत है। अंतिम पायदान से कार्य शुरू करने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता आज शीर्ष पायदान पर पहुंच चुका है।”

मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ता को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाया। इसके लिए प्रदेश की 22 करोड़ व देश की सवा सौ करोड़ जनता की तरफ से उनको धन्यवाद देता हूं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “राजग द्वारा रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित करने पर प्रदेश के जातिवादी दलों ने केवल विरोध के लिए विरोध किया, लेकिन आज के परिणाम ने उन सभी दलों को आइना दिखा दिया। देश में अब सबका साथ-सबका विकास की राजनीति ही चलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493