केरल मेडिकल घोटाले की सतर्कता जांच शुरू

तिरुवनंतपुरम, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केरल में कथित तौर पर एक भाजपा नेता की मेडिकल कॉलेज घोटाले में संलिप्तता को लेकर शुक्रवार को आधिकारिक जांच शुरू हो गई।

केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने मीडिया से कहा, “मुझे जो शिकायत मिली, उस आधार पर मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच आज से शुरू हो गई।” बेहरा सतर्कता विभाग के भी प्रमुख हैं।

यह मामला कथित तौर पर 5.60 करोड़ रुपये की रिश्वत से जुड़ा है, जिसे एक निजी प्रबंधन वाले मेडिकल कॉलेज ने केरल के भाजपा नेता को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को प्रभावित करने के लिए भुगतान किया गया।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता बंृदा करात ने कोझिकोड में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े बड़े घोटाले का सिर्फ संकेत भर है।

उन्होंने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय नेता स्वच्छ भारत की बात करते हैं, लेकिन अब उन्हें सफाई का काम अपनी पार्टी से शुरू करना चाहिए।”

केरल भाजपा प्रमुख कुममनम राजशेखरन ने पार्टी के कथित घोटाले से जुड़े होने की बात से इनकार किया। केरल भाजपा के आंतरिक कमेटी की रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद राजशेखरन ने गुरुवार की रात पार्टी सहकारी प्रकोष्ठ के संयोजक आर.एस. विनोद को पार्टी से निकाल दिया।

रिपोर्ट में शामिल नामों में से एक केरल के महासचिव एम.टी. रमेश का नाम भी है। हालांकि, रमेश ने घोटाले में संलिप्तता का खंडन किया और कहा कि निहित स्वार्थो के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

इस बीच भाजपा की कोर कमेटी ने शुक्रवार की बैठक रद्द कर दी। इसके बजाय राज्य समिति की बैठक शनिवार को बुलाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493