नवजात को चुराने की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में यहां एक माह के बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बच्चे को बेचकर ड्रग के लिए पैसे जुटाना चाहता था।

पुलिस उपायुक्त ए.के. सिंगला ने कहा, “पूर्वी दिल्ली के सुंदरनगरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के घर से नवजात बच्चे को उस समय चुराने की कोशिश की, जब सभी सो रहे थे।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चे की मां ने जब बच्चे को चुराते देखा तो वह चिल्लाने लगी, इसके बाद वह बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बच्चे को बेचकर उसे अच्छा पैसा मिलता और उसने नशीला पदार्थ खरीदने के लिए बच्चे को चराने की कोशिश की थी।”

पुलिस ने बताया कि वह एक मजदूर है और इससे पहले उसका कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493