लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब वेस्ट हैम युनाइटेड जर्मनी के क्लब बायर लेवरकुसेन के लिए खेलने वाले जेवियर हर्नादेज के साथ करार के काफी करीब पहुंच गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको के लिए 96 मुकाबले खेल चुके हर्नादेज अब कुछ ही दिनों में लंदन जाने के लिए तैयार हैं।
लंदन जाने के बाद हर्नादेज क्लब के लिए मेडिकल टेस्ट देंगे और कुछ व्यक्तिगत शर्तो पर विचार विमर्श करेंगे।
हर्नादेज 2015 में मैनचेस्टर युनाइटेड से लेवरकुसेन में शामिल हुए थे। उन्होंने दो बार ईपीएल खिताब जीता।
इसी साल वह मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम में सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में दागे गए गोल के बाद यह उपलब्धि हासिल की।
dharmpath.com dharmpath