दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आम तौर पर बदली छाए रहने और दोपहर बाद बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वातावरण में आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 81 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493