पटना, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बदली छाई है तथा शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में तथा राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, पूर्णिया का 24.9 डिग्री तथा गया का 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, गया का 30.1 डिग्री, भागलपुर का 29.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 49.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath