लुसाका, 22 जुलाई (आईएएनएस)। जाम्बिया ने 2019 अंडर-23 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी से हाथ खींच लिया है।
देश के फुटबाल संघ ने कहा है कि वह वित्तीय रूप इस टूर्नामेंट के आयोजन की स्थिति में नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फुटबाल एसोसिएशन ऑफ जाम्बिया ने कहा है कि उसने खेल मंत्रालय से सलाह के बाद इस मेजबानी से हाथ खींचा है।
जाम्बिया फुटबाल संघ ने मेजबानी का मौका दिए जाने के लिए एशियाई फुटबाल परिसंघ का धन्यवाद किया।
dharmpath.com dharmpath