झारखंड : विद्यार्थी की आत्महत्या के लिए प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी

रांची, 22 जुलाई (आईएएनएस)। 11वीं कक्षा के एक विद्यार्थी द्वारा शुक्रवार को आत्महत्या कर लिए जाने के एक दिन बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार को स्कूल के प्राधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि कोडरमा जिले के नवोदय स्कूल के विद्यार्थी अंकुर अंबस्ट ने शुक्रवार को छात्रावास के अपने कमरे में छत के एक पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने कहा के अंबस्ट के परिजनों ने प्राथमिकी में छात्र की आत्महत्या के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

स्कूल प्रशासन के अधिकारी इस घटना के बाद संभावित प्रतिक्रिया के भय से स्कूल छोड़ कर भाग गए हैं।

सदर अस्पताल के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने शिक्षामंत्री नीरा यादव से कार्रवाई की मांग की। अस्पताल पहुंचीं मंत्री ने जिला प्रशासन को घटना की जांच के निर्देश दिए।

अंबस्ट के शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए रांची के राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) भेजा गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493