टीकों के लिए 4 राज्यों में कोल्ड स्टोरेज सुविधा का अभाव

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में टीकों के लिए अपर्याप्त कोल्ड स्टोरेज सुविधा है, कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

संसद में शुक्रवार को पेश की गई कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राज्यों में डीप फ्रीजर, आइस लाइन्स रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) और टीका वाहक नहीं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, असम में 30 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में से 11 में टीकों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज नहीं पाया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अधीन प्रजनन और बाल स्वास्थ्य के निष्पादन ऑडिट पर इस रपट में कहा गया है, “तीन पीएचसी में हालांकि फ्रीजर और भंडारण सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन वहां जनरेटर की सुविधा नहीं है।”

अरुणाचल प्रदेश की स्थिति के बारे में रपट में कहा गया है कि सभी चार जिला स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और 11 पीएचसी में वॉक इन कूलर और वॉक इन फ्रीजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश में 12 चुने गए पीएचसी में से चार में कोल्ड चेन सुविधा नहीं है।

उत्तर प्रदेश में 28 चुने गए सीएचसी में से आठ में डीप फ्रीजर और आईएलआर में जरूरत के मुताबिक तापमान बनाकर नहीं रखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493