पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना फरसगांव से जिला बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी गश्त पर ग्राम दण्डवन की ओर रवाना हुई थी। ग्राम कड़हागांव एवं दण्डवन के मध्य पहाड़ी में पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति छिप रहा था, जिसे पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामदेर पोटाई पिता स्व. चैतुराम पोटाई (48) निवासी एड़ंगपाल बताया।
गिरफ्तार नक्सली रामदेर पोटाई को वर्ष 2008 में नक्सल कमांडर रामदेर सलाम निवासी छिनारी ने मातला जनताना सरकार के सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किया था। वर्ष 2008 में ग्राम मसपुर जंगल में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना में वह शामिल था। वह नक्सलियों के भोजन की व्यवस्था, नक्सलियों की बैठक के लिए ग्रामीणों को एकत्र करने, नक्सलियों को पुलिस के आने की सूचना देने का काम करता था।
dharmpath.com dharmpath