जिले के कासना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया। वहीं दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
एसएसपी गौतमबुद्ध नगर लव कुमार ने बताया, “शनिवार सुबह कासना पुलिस को सिग्मा सेक्टर के एक मकान में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद कासना पुलिस बी-410, सिग्मा-1 में दबिश दी। वहां पुलिस का सामना बदमाशों के साथ फायरिंग से हुआ।”
उन्होंने कहा, “दो बदमाश कपिल और दिनेश को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। वहीं भागते हुए बदमाश भूरा उर्फ प्रशांत के पैर में दो गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।”
लव ने बताया, “इधर दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस को मौके से चार लाख 20 हजार रुपये, दो तमंचे 315 बोर मय दो खोखा व चार जिंदा कारतूस एक चाकू, घटना मंे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए तीन बदमाश बुलंदशहर के हैं।”
dharmpath.com dharmpath