राम मंदिर निर्माण शुरू कर 2019 के चुनाव में उतरेगी भाजपा : सांसद

परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर शुक्रवार रात पत्रकारों से बातचीत में साक्षी ने कहा, “मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य जारी है। मंदिर निर्माण का काम कभी थमा ही नहीं था। अब सारे बंधन और बाधाओं को दूर करने की कोशिश जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में सारी बाधाएं दूर करके ही चुनाव मैदान में जाएंगे।”

राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि अब तो राम राष्ट्रपति भवन में भी बैठा दिए हैं।

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराया जाए।

चीन द्वारा सीमा पर सेना तैनात करने के सवाल पर डॉ. साक्षी ने कहा, “पहले तो हम चीन को छेड़ेंगे नहीं और अगर चीन ने हमें छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत भी वैश्विक स्तर पर बड़ी शक्ति के रूप में मोदी सरकार में उभरा है। यही वजह है कि चीन भारत को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493