वयोवृद्ध कांग्रेस नेता शिवाजीराव जी. पाटील का निधन

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री शिवाजीराव गिरधर पाटील का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री शिवाजीराव गिरधर पाटील का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

राजनीतिक गलियारों में दादासाहेब के नाम से मशहूर पाटील की पत्नी का निधन 2015 में हो गया था। पाटील के परिवार में दो बेटियां अनिता देशमुख और मान्या सेठ हैं।

पाटील राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री दिवंगत स्मिता पाटील के पिता थे। स्मिता का 1986 में निधन हो गया था। वह बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर के नाना भी थे।

स्कूली दिनों में पाटील कम्युनिज्म की ओर आकर्षित हुए थे और 15 वर्ष की उम्र में 1939 में वह भाकपा की छात्र शाखा आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के अध्यक्ष चुने गए थे।

एआईएसएफ और भाकपा के जरिए उन्होंने आजादी के आंदोलन के दौरान कई विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था और विभिन्न क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए वह 12 वर्षो तक जेल में भी रहे थे।

आजादी के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और महाराष्ट्र विधानसभा, महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए तीन बार निर्वाचित हुए और 1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे।

वसंतराव नाईक, एस.बी. चव्हाण और वसंतराव पाटील के मुख्यमंत्रित्व काल में 1950 के दशक से 1970 के दशक तक उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों को संभाला था। महाराष्ट्र में सहकारिता आंदोलन में उनकी सेवाओं के लिए 2013 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493