अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य शुक्ला ने बताया, “शनिवार सुबह सहार गांव निवासी यूसुफ (50) अपने पुत्र साजिद (30) के साथ भैंस खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी बरसाना थाना क्षेत्र के भरना कला गांव के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें हथियार से डराकर 1.50 लाख रुपये छीन लिए और विरोध करने पर उन पर गोली चला दी, जिससे एक व्यापारी घायल हो गया है।”
उन्होंने बताया कि व्यापारी के जख्म गोली के नहीं है, घिसटने का है।
एएसपी ने बताया कि नकदी लूटे जाने की घटना के बाद भी दोनों से क्रमश: 34 व 10 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उनके अनुसार जानलेवा हमला करने तथा रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath