नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी महासचिव अंबिका सोनी की जगह शनिवार को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया।
नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी महासचिव अंबिका सोनी की जगह शनिवार को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया।
पार्टी सांसद रंजीत रंजन को राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने यह नियुक्ति तब की है, जब सोनी ने स्वास्थ्य कारणों से पार्टी हाईकमान से अनुरोध किया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के महासचिव प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए।
एआईसीसी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के मामलों को देखने के लिए अंबिका सोनी और राजा राम पाल की जगह एक नई टीम गठित की है। नई टीम में सुशील कुमार शिंदे और रंजीत रंजन शामिल हैं।”
हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
पार्टी ने कहा कि सोनी जम्मू एवं कश्मीर की प्रभारी बनी रहेंगी।
dharmpath.com dharmpath