‘बुरे व्यवहार’ का हवाला दे चीन ने बीबर पर लगाया प्रतिबंध

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के अधिकारियों ने घोषणा की है कि कनाडा के गायक जस्टिन बीबर को चीन में संगीत प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इसका कारण बीबर का ‘बुरा व्यवहार’ है।

‘द गार्जियन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर में बीबर अपने ‘पर्पज वर्ल्ड टूर’ के तहत एशिया लौटने वाले हैं और इस दौरान वह इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर और हांगकांग में शो आयोजित करने वाले हैं।

पिछले हफ्ते अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए एक बयान में बीजिंग के संस्कृति ब्यूरो ने कहा, “जस्टिन बीबर एक प्रतिभाशाली गायक हैं, लेकिन वह एक विवादास्पद युवा विदेशी गायक भी हैं।”

इसमें कहा गया, “जहां तक हमारा संबंध हैं। वे चीन में अपने पिछले प्रदर्शन के दौरान सामाजिक जीवन में कई बार ‘बुरा बर्ताव’ करते पाए गए, जिससे यहां लोगों में उनके प्रति असंतोष है।”

बीबर ने साल 2013 में चीन में संगीत प्रस्तुति दी थी, लेकिन लोगों की भौंहें तब तन गई थीं जब उन्हें चीन की दीवार घूमने के दौरान एक तस्वीर में अपने अंगरक्षकों द्वारा उठाकर ले जाते देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493