डियांड्रा सोरेस को है ‘एलीट’ मॉडल्स की तलाश

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मॉडल डियांड्रा सोरेस ‘मैक्स एलीट लुक इंडिया 2017’ के दिल्ली के प्रतिभागियों के चयन के लिए निर्णायक मंडल में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं, जो ‘नए, युवा और महत्वाकांक्षी’ मॉडल्स को एक मंच प्रदान करता है।

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मॉडल डियांड्रा सोरेस ‘मैक्स एलीट लुक इंडिया 2017’ के दिल्ली के प्रतिभागियों के चयन के लिए निर्णायक मंडल में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं, जो ‘नए, युवा और महत्वाकांक्षी’ मॉडल्स को एक मंच प्रदान करता है।

सुपरमॉडल्स की यह खोज 16 जुलाई से शुरू हुई थी और यह 19 अगस्त को खत्म होगी। प्रतियोगिता के लिए दिल्ली ऑडिशन 28 जुलाई को होगा।

एलीट मॉडल लुक की टीम इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए हैदराबाद, बेंगलुरू, कोलकाता और पुणे भी जाएगी।

भारत दौरे के खत्म होने के बाद चुने गए प्रतिभागियों में से राष्ट्रीय प्रतिभागियों का चयन 20 अगस्त को मुंबई में किया जाएगा। प्रतिभागियों का अंतिम लक्ष्य एलीट मॉडल लुक वर्ल्ड में जगह बनाना है। साथ ही जीतनेवाले को एलीट एजेंसी का दो साल का कांट्रैक्ट हासिल होगा।

दिल्ली ऑडिशन में डियांड्रा के साथ मार्क रॉबिन्सन (एलीट मॉडल लुक इंडिया के लाइसेंसी), विनोद नायर (फैशन एडीटर) और वसंत कुमार (मैक्स फैशन के कार्यकारी निदेशक) प्रतिभागियों का चयन करेंगे।

डियांड्रा ने आईएएनएस को बताया, “सही उम्मीदवार को चुनना एक कठिन काम है। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए केवल अच्छा दिखना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसमें प्रतियोगियों का एटीट्यूड, स्टाइल सेंस और उनका संपूर्ण व्यक्तित्व भी अहम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493