लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड फुटबाल टीम के सदस्य एंडी रॉबर्टसन ने इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल के साथ करार किया है।
रॉबर्टसन ने क्लब की वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की। लीवरपूल के प्रबंधक जुर्गेन क्लॉप ने भी रॉबर्टसन का स्वागत किया है।
रॉबर्टसन ने 2012 में क्वींस पार्क रेंजर्स के लिए खेलते हुए पेशेवर सीनियर फुटबाल में अपना करियर शुरू किया था।
अपने पेशेवर करियर के पहले ही साल में वह साल के बेहतरीन युवा खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे थे। उसी साल रॉबर्टसन ने अपने देश के लिए पहला मैच खेला था।
डिफेंडर रॉबर्टसन ने 2014 में हल सिटी के साथ करार किया था। लीवरपूल के साथ करार राशि को लेकर हालांकि कोई खुलासा नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath