बगदाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के सुरक्षा बलों ने कहा कि अंबर प्रांत में इराकी वायुसेना के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड (जेओसी) के एक बयान के हवाले से कहा कि इराकी विमानों ने सीरिया की सीमा पर स्थित पश्चिमी अंबर के दो आईएस नियंत्रित कस्बों पर हवाई हमले किए।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, इराकी सेना ने आईएस कमांड बेस, हथियार और गोला-बारूद के दो गोदामों और एक कार बम कारखाने पर बमबारी की, जिसमें दर्जनों आईएस आतंकवादी मारे गए।
बयान में हमलों के निश्चित समय का खुलासा नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath