इराक को पूर्ण समर्थन का ईरान का संकल्प

तेहरान, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन दहकान ने कहा है कि उनका देश इराक को सुरक्षा और स्थिरता कायम करने के लिए देश और देश की सरकार को पूरा समर्थन देता रहेगा।

दहकान ने ईरान की यात्रा पर आए अपने इराकी समकक्ष इरफान अल-हियाली के साथ शनिवार को एक मुलाकात में कहा, “हम इराक और इराकी सरकार का सहयोग करते रहे हैं और करते रहेंगे। हम अपना समर्थन आगे भी जारी रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम इराक में सतत सुरक्षा और स्थिरता कायम करने के लिए इराक की क्षमताओं के साथ ही अपनी पूर्ण राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य क्षमताओं का इस्तेमाल करते रहेंगे।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईरानी मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और उत्तरी शहर मोसुल को मुक्त कराने में इराक की हालिया उपलब्धि की प्रशंसा की।

दहकान ने कहा, “आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ एक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहमति बननी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि इराक में राष्ट्रीय एकता और अखंडता से देश में सभी जातीय समूहों की स्थिरता, सुरक्षा और हित सुनिश्चित होंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि ईरान कभी भी इराक के विघटन को स्वीकार नहीं करेगा।

वहीं, इराक के रक्षामंत्री ने इराक, देश की सरकार और सशस्त्र बलों को ईरान के पूर्ण समर्थन की सराहना की और इस्लामिक गणतंत्र के साथ रक्षा और सैन्य सहयोग और अधिक बढ़ाने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493