सऊदी अरब से 47,000 सूडानी लौटेंगे स्वदेश

खार्तूम, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सऊदी अरब से करीब 47,000 सूडान प्रवासियों के आने वाले दिनों में स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक संवाददाता सम्मेलन में सूडानी प्रवासी संघों के महासचिव करार अल-तुहामी के हवाले से बताया, “करीब 33,000 रियाद और जेद्दा से 14,000 लोग वापस स्वदेश आएंगे, जिनमें से 60 प्रतिशत श्रमिक और कारीगर हैं। इनमें से अधिकांश सोमवार तक स्वदेश लौटने की उम्मीद है।”

अल-तुहामी ने कहा कि इन लोगों को सऊदी अरब वापस जाने का अधिकार होगा।

उन्होंने कहा, “हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों की वापसी से देश पर पड़ने वाले किसी भी तरह के आर्थिक प्रभाव से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। यहां सभी राज्य के निकायों और संस्थाएं वापसी करने वालों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493