खाड़ी संकट के बने रहने में किसी का फायदा नहीं : एर्दोगान

इस्तांबुल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने रविवार को कहा कि खाड़ी संकट का लंबा खिंचना किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं है।

इस्तांबुल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने रविवार को कहा कि खाड़ी संकट का लंबा खिंचना किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब, कुवैत और कतर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले एर्दोगान ने यह बात इस्तांबुल हवाईअड्डे पर कही।

कतर के संकट ने तुर्की को एक नाजुक स्थिति में ला खड़ा किया है। एर्दोगान बार-बार कहते रहे हैं कि वह इस संकट का जितना जल्द हो सके, उतना जल्द समाधान चाहते हैं।

कतर मध्य पूर्व में तुर्की का प्रमुख सहयोगी रहा है। कई क्षेत्रीय मुद्दों पर दोनों के रुख समान हैं।

एर्दोगान ने कहा कि वह कतर संकट से संबद्ध पक्षों के बीच मध्यस्थता के कुवैत के अमीर शेख सबाह अल अहमद अल सबाह की कोशिशों का समर्थन करते हैं।

कतर के अमीर ने शुक्रवार को कहा था कि उनके देश की संप्रभुता पर आंच लाए बिना वह मसले के हल के लिए बातचीत करने को तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493