65 सीटों का लक्ष्य मुश्किल नहीं : रमन सिंह

उन्होंने कहा, “अभी हम 70 प्रतिशत का आंकड़ा पूरा कर चुके हैं। जिन बूथों में हम पिछड़ते हैं, उसकी पहचान हो गई है। इन कमजोर बूथों पर कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस सिमट जाएगी।”

रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरिप्रसाद-नारायण सामी चुनाव संचालन के लिए आते रहे-जाते रहे। वर्ष 2003, 2008 और 2013 में जो था वही रहेगा, मतलब हमारे राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह ही रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासन के उन तीन वर्षों पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य बना तो क्या हालात थे। भाजपा के कार्यकर्ता उस आतंक और भय को भूले नहीं हैं। राज्य के राजनैतिक वातावरण में अब परिवर्तन हुआ है, सद्भावना बढ़ी है।

उन्होंने कहा, “योजनाएं याद होनी चाहिए, वर्ष 2003 से 2017 तक की उपलब्धियां हैं। हमारे पास बोलने को पर्याप्त बातें हैं, हमने खूब काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो 65 सीटों का लक्ष्य दिया है, वह मुश्किल नहीं है।”

बैठक में भाजपा महासचिव सरोज पांडे ने कहा कि राजनीति में महिलाओं के लिए राह रपटीली होती है। उन्हें परीक्षा का सामना करना होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व कौन करेगा, इसका निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493