बंगाल : भूमि विवाद में स्कूली छात्र की हत्या, 4 गिरफ्तार

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पिछले गुरुवार से लापता कक्षा 8वीं के एक छात्र का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव एक तालाब से बरामद किया गया।

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पिछले गुरुवार से लापता कक्षा 8वीं के एक छात्र का आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शव एक तालाब से बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बरुईपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर के निवासी जगदीश हलदर का शव रविवार सुबह एक स्थानीय तालाब से बरामद हुआ।

अधिकारी ने कहा, “शव का सिर आंशिक रूप से धड़ से अलग था और उसके शरीर पर अन्य कई चोट के निशान थे।”

गिरफ्तार चार लोगों में प्रमुख आरोपी अशोक हलदर ने स्वीकार किया है कि उसने मृतक के पिता के साथ भूमि विवाद में बच्चे की हत्या की।

मृत बच्चे के पड़ोसी हलदर को तभी गिरफ्तार कर लिया गया था, जब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को बच्चे के लापता होने से पहले अंतिम बार उसे हलदर के साथ देखा गया था।

अधिकारी ने कहा, “उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे की हत्या करने की बात कबूल कर ली और उसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया।”

अधिकारी ने कहा, “हलदर के तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493