चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसे तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से गिरफ्तार किया गया।
रामनाथपुरम जिले के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मोहम्मद यूनुस एक पाकिस्तानी नागरिक है। वह श्रीलंका के इरवाडी से एक नाव से अवैध रूप से आया था।”
अधिकारी ने कहा कि यह एक लॉज में ठहरा और लोगों को ब्राउन सुगर बेचने की कोशिश में लगा था। इसके बारे में एक गुप्त सूचना मिली और इसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि यूनुस को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास पासपोर्ट व जरूरी कागजात नहीं है।
पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath