अल्ट्रसाउंड में दिखे जुड़वा बच्चे, डिलीवरी में एक बच्चे का जन्म

सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। उधर सेंटर मैनेजर ने मशीन की खराबी के कारण गड़बड़ी होने की बात कही है।

गांव बबुरी सोतिया निवासी दुलारे और उसकी पत्नी गुड्डी देवी के दीपा, आकाश, विकास बच्चे हैं। चौथा बच्चा पेट में आने पर गुड्डी देवी ने बीते सात जुलाई को लखीमुपर के खीरी रोड स्थित सत्यम डायग्नोष्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड में दो जुडवा बच्चे, जिनका वजन तीन किलो 100 ग्राम दिखाया गया।

जुड़वा बच्चों की रिपोर्ट आने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा परिवार जुड़वा बच्चों के घर आने की तैयारी करने लगा। बीते शुक्रवार को जब गुड्डी देवी को दर्द हुआ तो उसे लेकर वे लोग कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित सम्राट हास्पिटल लेकर गए। वहां पर रात में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

आरोप है कि काफी देर इंतजार करने के बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो डाक्टर से चेक करने को कहा गया। डाक्टर ने चेक किया तो दूसरा बच्चा पेट में नहीं था। बच्चा पैदा होने के बाद जब उसका वजन कराया गया तो उसका वजन चार किलो सौ ग्राम निकला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493