दिल्ली में 315वां सैनिक रेस्ट हाउस खोला गया

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षामंत्री अरुण जेटली ने रविवार को केंद्रीय सैनिक बोर्ड (केएसबी) के 315वें सैनिक रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सुविधा मुहैया कराना है।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि पश्चिमी दिल्ली के छावनी इलाके में नारायणा तिराहे पर बन रहा रेस्ट हाउस एक पहल की शुरुआत होगी। यह आठ करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है।

जेटली ने कहा, “केएसबी आने वाले सालों में इस तरह की सुविधाओं को विस्तार देगा, ताकि इस तरह की सुविधाएं पूर्व सैनिकों की सुविधाओं का एक अभिन्न हिस्सा बन सकें।”

उन्होंने सशस्त्र बलों की सुविधाओं की देखरेख की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं बनाई गई हैं, वे बेहद स्वच्छ व जीवंत हैं।

उन्होंने कहा, “सशस्त्र बलों में अपनी संपत्तियों के रखरखाव और सुरक्षा की एक परंपरा है। मुझे भरोसा है कि जो मामूली शुल्क तय किए गए हैं, वह पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी मदद होगी।”

इस मौके पर जेटली ने सैनिक रेस्ट हाउस के लिए नए पोर्टल की शुरुआत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493