नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सेवानिवृत्त होने से पहले सोमवार को आखिरी बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
राष्ट्रपति मुखर्जी का राष्ट्र के नाम आखिरी संदेश ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7.30 से प्रसारित होगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति पहले अंग्रेजी में संबोधन देंगे और उसके बाद हिंदी में।
दूरदर्शन पर राष्ट्रपति का यह संदेश अंग्रेजी और हिंदी में प्रसारित होने के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath