रियो डी जनेरियो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल लीग चैम्पियंस का स्थान फिर से हासिल करने के लिए बेनफिका ने फ्लामेंगो के फारवर्ड डेनियल डोस एंजोस के साथ करार किया है।
एंजोस के एजेंट से यह जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेवियो फुटबाल प्रबंधक समूह ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि एंजोस इस करार के तहत जून, 2022 तक प्रीमियर लीग क्लब के साथ बने रहेंगे।
यह माना जा रहा है कि एंजोस के साथ फ्लामेंगो अपने आर्थिक अधिकारों को बनाए रखेगा।
ऐसी उम्मीद थी कि 21 वर्षीय खिलाड़ी बेनफिका की बी-टीम के साथ शुरुआत करेंगे, लेकिन वह प्रथम टीम के कोच रुई विटोरिया की नजर में हैं।
पुर्तगाल के घरेलू सत्र का आयोजन नौ अगस्त से होगा।
dharmpath.com dharmpath