भोपाल में एनजीटी का क्षेत्रीय सम्मेलन 29 जुलाई से

भोपाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 29 जुलाई से दो दिवसीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) मध्य क्षेत्रीय बेंच, भोपाल की ओर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेने वाले हैं।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह क्षेत्रीय सम्मेलन 29 व 30 जुलाई को यहां प्रशासन अकादमी में होगा। इस सम्मेलन में पर्यावरण सहित विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों सहित राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण मुख्य बेंच, नई दिल्ली के अध्यक्ष, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायिक सदस्य व कई अन्य विषय-विशेषज्ञ भाग लेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493