ब्राजील 1982 विश्व कप में गोलकीपर रहे पेरेस का निधन

रियो डी जनेरियो , 24 जुलाई (आईएएनएस)। साल 1982 में हुए विश्व कप में ब्राजील फुटबाल टीम के गोलकीपर रहे वाल्दीर पेरेस का निधन हो गया।

पेरेस के पूर्व क्लब साओ पाउलो ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के मोगी मिरिम शहर में रहने वाले 66 वर्षीय पेरेस उस दौरान अपने परिवार के साथ दिन का खाना खा रहे थे, जब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा।

साओ पाउलो ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “इस समय हमारी सांत्वना पेरेस के परिवार और मित्रजनों के साथ है।”

अपने करियर के दौरान पेरेस ने ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए 39 मैच खेले थे। 1982 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड, अर्जेटीना, सोवियत संघ और स्कॉटलैंड पर मिली जीत में पेरेस ने अहम भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493