‘शक्ति’ के सेट पर रीना को याद कर रहीं रोशनी

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘शक्ति-अस्तित्व के अहसास की’ में सुरभि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रोशनी सहोता ने कहा कि वह इस शो में उनकी मां निम्मी कौर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रीना कपूर को बहुत याद करती हैं।

रोशनी ने एक बयान में कहा, “मैं सेट पर रीनाजी को बहुत याद करती हूं। वह ऐसी शख्स हैं जिन्होंने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। हमारी पसंद भी समान है। हम दोनों को यात्रा और स्थानों की खोज करना पसंद है। हम वास्तव में हमारी यात्रा डायरी को साझा करते थे।”

उन्होंने कहा, “हम अपने जीवन की हर एक याद को साझा करते थे। वह वास्तव में हर संभव तरीके से मुझे प्रेरित करती थीं। जीवन के प्रति हमारी सोच काफी समान है। हम सार्वभौमिक कानून और प्रकृति पर विचार साझा करते थे।”

‘शक्ति-अस्तित्व के अहसास की’ कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493