उन्होंने कहा कि उनके देहावसान से देश ने एक अत्यंत प्रतिभावान अंतरिक्ष वैज्ञानिक को हमेशा के लिए खो दिया है। डॉ. सिंह ने प्रो. राव के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
डॉ. रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मभूषण और पद्मविभूषण के राष्ट्रीय अलंकरणों से सम्मानित प्रो. राव ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रो. राव के नेतृत्व में ही वर्ष 1975 में देश के प्रथम भू-उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था। प्रो. राव भारत के मंगल ग्रह मिशन से भी जुड़े थे।
dharmpath.com dharmpath