उप्र : ट्रक, मैजिक की टक्कर में 3 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ा सराय गांव निवासी राजेश पटेल को रविवार रात सांप ने काट लिया। उनका इलाज किसी वैद्य से कराने के लिए सोमवार तड़के उनके पांच रिश्तेदार उन्हें मैजिक वाहन से जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर इलाके में फत्तूपुर कला गांव ले जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि रास्ते में इटहरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें राजकुमार (30), रामअजोर (45) और पारस पटेल (60) की मौत हो गई। मृतक चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं। वहीं आशीष, रंजीत और राजेश का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ट्रक चालाक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493