पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध असलहा बनाकर 2,000 से 2,500 रुपये में बेचता है।
पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, “थाना सिरसागज पुलिस को बीती देर रात सूचना मिली कि ग्राम सेमरा में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और असलहा बनाते हुए एक आरोपी रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पांच तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दो रिवाल्वर देशी 32 बोर, पांच खोखा कारतूस, अधबने तमंचे व भारी मात्रा में अवैध असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए।”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
dharmpath.com dharmpath