उप्र : युवक को जलाकर मारने का प्रयास करने वाले 2 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, “सोमवार को वीर सिंह जाटव निवासी जी 63 गली नं. 5 फेस 3 शिव बिहार करावल नगर ने थाना लोनी बार्डर पर तहरीर दी कि उसके बेटे चंकी की इंद्रपुरी चौकी थाना लोनी बॉर्डर के सामने आटो स्पेयर पार्ट्स एवं मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। इसकी दुकान के बराबर में इलियास एवं वसीम की आटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।”

पुलिस ने कहा, “इलियास व वसीम उनके बेटे को शराब पिलाने के बहाने रविवार दोपहर को अपने साथ ले गए। फिर थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत क्षेत्र में नन्ने पठान के पोपुलर के खेत में ले गए, जहां पेट्रोल छिड़क कर चंकी को जला दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।”

सूचना पर थाना लोनी बार्डर पर एससी/एसटी एक्ट के तहत इलियास व वसीम पर अभियोग दर्ज कर दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493