राहुल ने भाजपा से गठजोड़ को लेकर नीतीश पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महागठबंधन को धोखा देने और ‘व्यक्तिगत स्वार्थ’ के लिए भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर निशाना साधा।

राहुल ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, “हम जानते थे कि पिछले तीन-चार महीनों से क्या चल रहा था। भारतीय राजनीति के साथ यही समस्या है। सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए वे किसी भी चीज के साथ समझौता कर सकते हैं।”

राहुल की टिप्पणी नीतीश कुमार के छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तत्काल बाद आई है।

राहुल ने कहा कि भारतीय राजनीति में कोई नियम या विश्वसनीयता नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493